Breaking News

मुख्तार के सहयोगी हाजी रफीक का 5 करोड़ के आलीशान मकान व दो भवन कुर्क

मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. माफिया मुख्तार अंसारी का आर्थिक सहयोगी अभियुक्त हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर पर प्रशासन की कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने उसकी 5 करोड़ की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया है। उसने अपराध में लिप्त होकर इन संपत्तियों को अर्जित किया था, जिस पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।

जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार ने 30 जनवरी 2023 को कुर्क की कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत ये आदेश जारी हुआ। आदेश के बाद मंगलवार शाम पुलिस की टीम नगर क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ला पहुंची।

कुर्की करने के समय पुलिस फोर्स तैनात रही

यहां पर टीम ने आलीशान 2 मकान, जिसमें 3 फ्लोर भी शामिल है। इस पर कुर्की की नोटिस चस्पा की। इसका बाजार में मूल्य 5 करोड़ रुपये से भी अधिक बताया जा रहा है। मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा के साथ कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल तिवारी और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

इससे पहले भी संपत्ति हो चुकी है जब्त

क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने बताया कि हाजी रफीक उर्फ टाइगर की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले भी इसकी कई संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुल 3 संपत्तियों को कुर्क किया गया। जिसमें एक आलीशान मकान है। आराजी नंबर 221 के साथ दो भवन भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं