मऊ में करंट लगने से युवक की मौत, अवकाश पर आया था गांव
मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। गांव में हुई इस आकस्मिक मौत से जहां परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मंडूसरा बड़ेपुरा के निवासी शरद कश्यप पुत्र विगु कश्यप अपने घर पर समरसेबल बना रहे थे। समरसेबल बनाते समय देर शाम 7:30 बजे अचानक करंट की चपेट में आ गए।
करंट की चपेट में आते ही देख परिवार जनों ने शोर मचाया। तो आनन-फानन में परिवार वालों और गांव वालों के सहायता से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करंट की चपेट में आने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर गांव में फैलते ही गम का माहौल पसर गया। वहीं मृतक के परिजन चीखने चिल्लाने लगे। मृतक शरद कश्यप अपने पीछे पत्नी सुधा देवी समेत दो पुत्रियां प्रीति एवं राधा तथा एक पुत्र विजय कश्यप को पीछे छोड़ गया।
मृतक शरद कश्यप मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 3 दिन पहले वह अवकाश लेकर गांव आया था। इस बीच घर में लगा समरसेबल खराब होने पर वह उसे बनाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसे आनन-फानन में परिवार जनों ने ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रानीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार प्रभाकर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं