Breaking News

आजमगढ़ में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, बिना ऑपरेशन के कराया गया प्रसव

मुल्क तक न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के ग्लोबल हॉस्पिटल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। हॉस्पिटल में सामान्य डिलीवरी के लिए महिला लक्ष्मी को भर्ती कराया गया था। शनिवार को दोपहर सामान्य डिलीवरी के तहत महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इन बच्चों में तीन लड़कियां हैं, जबकि एक लड़का है। इन सभी चारों बच्चों को अस्पताल के डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है, जहां चिकित्सक बच्चों की देखरेख कर रहे हैं।

महिला की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि अस्पताल में महिला ने एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। नवजात शिशुओं का वजन लगभग 800 ग्राम है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला लक्ष्मी सिधारी क्षेत्र के मितालीपुर गांव की रहने वाली है। उसके पति विक्की पंचायत सहायक है। 

डॉ. शिप्रा सिंह ने कहा कि सामान्य डिलीवरी से महिला से बच्चे पैदा कराना चिकित्सक की प्राथमिकता होती है। अल्ट्रासाउंड और रिपोर्ट के आधार पर इस केस में भी बिना ऑपरेशन के डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया था जो कि सफल रहा। बच्चे और मां दोनों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है, हालांकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं