Breaking News

मऊ में मुख्तार अंसारी के गुर्गे ने युवक को मारी गोली, एक साल पहले भी किया था हमला

मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले के भीटी बाजार में रहने वाले अजय दुबे को उनके घर के पास पांडे कटरा में दौड़ाकर एक मुख्तार अंसारी गैंग के बदमाश पंकज सिंह ने गोली मार दी। गोली उसकी जांघ से आर-पार हो गई। गोली लगने के बाद अजय दुबे (पूर्व भाजपा नेता जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे के भतीजे) जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने घायल अजय को जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बनारस बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है।

एक साल पहले भी मारी थी गोली

घायल अजय दुबे ने बताया कि आरोपी पंकज सिंह मनबढ़ किस्म का लड़का है। यह मुख्तार अंसारी गैंग से ताल्लुक रखता है। वह एक वर्ष पहले भी इसके मोहल्ले में आकर इसके ऊपर गोली चला चुका है। जिस मामले में पुलिस ने दोनों को 107/16 के तहत कार्रवाई करने के पश्चात छोड़ दिया था, वह आज इस घटना को अंजाम दिया है।

कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा

वहीं क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा का कहना है कि पंकज सिंह ने अजय दुबे को गोली मारी है जो उसके जांघ से होते हुए आर पार हो गई है। इसके बाद इन्हें अस्पताल में प्रथम उपचार दिया गया है। आरोपी मनबढ़ अपराधी प्रवृति किस्म का आदमी है। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है। अवैध असलहे 25 आर्म्स एक्ट में जेल में बंद था यह मुख्तार अंसारी गैंग से ताल्लुक रखते हैं। यह अब्बास अंसारी के ताल्लुक रखते हैं, साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग से इनके पारिवारिक और आपराधिक रिश्ते होने के कारण इनके परिवार संपत्ति को कुर्क भी किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं