Breaking News

मऊ में पौधा उखाड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल

मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना के कमालचक वार्ड में रविवार को पौधा उखाड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चले। इसमें चार महिलाओं का सिर फूटा गया जबकि एक युवक को गंभीर चोटें आई। 

महिलाओं की गंभीर हालत देख इलाज के लिए रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां एक ही हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार रात मदन राम के घर के सामने लगे नीबू के पेड़ को किसी ने उखाड़ दिया। शक के आधार पर रविवार सुबह मदन के पुत्रों ने राजन को मारपीट कर घायल कर दिया। 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवकों के माता-पिता को थाने में बैठा दिया। इससे आक्रोशित होकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें रामशब्द, मानता, सोहोदरी, धर्मशीला का सिर फूट गया। वहीं ज्ञानदीप को गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष से बल्देव व पवन घायल हैं। डाक्टरों ने सोहादरी और धर्मशीला की हालत गंभीर बताई है। थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं