देश के इन इलाकों में आज भी जारी रहेगी लू, कल से राहत की संभावना
आपको बता दें कि जम्मू में मौसम का सबसे गर्म दिन 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजस्थान के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को धौलपुर में काफी गर्मी रही। पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हरियाणा में गुरुग्राम सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, नारनौल, भिवानी और सिरसा में अधिकतम तापमान 44, 46, 43.2, 46.6, 45.5, 45.4 और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में बठिंडा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 45.6, 45, 44, 43.8 और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "16 मई से हीटवेव धीरे-धीरे कम होगी। 15 मई की रात को उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ होगा।"
कोई टिप्पणी नहीं