सरिया के दाम में 4 हजार रुपये प्रति टन की भारी गिरावट - Saria Rate In Punjab Saria Price In Punjab
78 हजार तक अप्रैल में पहुंच गए थे दाम
मार्च में सरिया का रेट (Saria Rate In Punjab, Saria Price In Punjab) 83,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गया था। अप्रैल में जहां दाम 78 हजार तक पहुंच गए थे वहीं अब इसमें गिरावट देखने काे मिल रही है। एक महीने पहले ब्रांडडेड सरिया 78000 प्रति टन व लोकल 75000 प्रति टन तक मिलता था। कीमतें बढ़ने से घर बनाना भी महंगा हो रहा था। सरिया की कीमतों में भी लगातार वृद्धि होने का आम आदमी पर ज्यादा असर पड़ रहा था।
मकानाें के निर्माण में आई कमी
Saria Rate In Punjab, Saria Price In Punjab: राज्य में महंगे सरिया और अवैध खनन पर कार्रवाई के कारण रेत नहीं मिलने से भवन निर्माण में कमी आई है। वहीं काराेबारियाें का मानना है कि सरकार काे महंगाई कम करने की दिशा में काम करना चाहिए। अगर कीमतें बढ़ती है ताे इसका काराेबार पर भी असर पड़ता है। लाेग पहले ही महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। हर राेज खाद्य पदार्थाें के दाम बढ़ने से जनता बेहाल है।
सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)
नवंबर 2021 : 70000
दिसंबर 2021 : 75000
जनवरी 2022 : 78000
फरवरी 2022 : 82000
मार्च 2022 : 83000
अप्रैल 2022 : 78000
मई 2022 : 74000
कोई टिप्पणी नहीं