Breaking News

मऊ में किशोर संप्रेक्षण गृह में किशोर फंदे से झूला

मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परदहा मिल रोड स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में एक बाल बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 

मृतक बलिया जिले का रहने वाला था। वह दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध था। इसका पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


मृतक के पिता अशोक ने कहा कि, रविवार की सुबह उसे फोन पर सूचना मिली की रात में उसके बेटे की मौत हो गई है। उन्हें यह नहीं बताया गया कि, मौत कैसे हुई है। जब वह मऊ पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि, उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। कहा कि- उनके बेटे को छेड़खानी के मामले में निरुद्ध किया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं