Breaking News

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें- क्या राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव - Chandra Grahan Kab Se Lagega Aaj

मुल्क तक न्यूज़ टीम, लखनऊ. Chandra Grahan Kab Se Lagega Aaj: चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को वैशाख शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक कल भारत में मान्य नहीं होगा।

ज्योतिषाचार्य पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी के अनुसार वैशाख शुक्ल पूर्णिमा सोमवार को लगने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी न तो दिखाई देगा न ही इसका प्रभाव होगा। इस ग्रहण को इजिप्ट, सूडान,जर्मनी, पोलैंड, कनाडा आदि देशों में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार आरम्भ प्रातः 07:58 बजे और मोक्ष दोपहर 11:25 पर होगा। खग्रास अर्थात् पूर्ण चंद्र ग्रहण होते हुए भी भारत के लिए यह ग्रहण निष्प्रभावी है।

16 मई को चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिक व धार्मिक दृष्टि से चंद्रग्रहण अहम घटना होती है। चंद्रग्रहण पर जब चंद्रमा पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।

भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। सूतककाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है ऐसी मान्यताएं पौराणिक काल से चली आ रही है।

बता दें कि इस वर्ष कुल चार ग्रहण लग रहे हैं, दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण। दो ग्रहण दिखाई देंगे और दो ग्रहण नहीं दिखाई देंगे। पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। अब 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण है। इसके बाद 25 अक्टूबर 2022 को स्वाति नक्षत्र और तुला राशि पर सूर्य ग्रहण शाम 4:23 बजे शुरू होगा।

यह ग्रहण शाम 6:25 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण के देश के विभिन्न स्थानों में दिखाई देने से प्रभाव पड़ेगा। वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 05:28 बजे से 07:26 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्‍सों पर दिखाई देगा।

कोई टिप्पणी नहीं