Breaking News

पहली बार यूपी में महिला चालक चलाएगी रोडवेज की बसें, मिल रहा है खास प्रशिक्षण

मुल्क तक न्यूज़ टीम, कानपुर. अब हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। बात चाहे सरहद पर खड़े होकर लड़ाई करने की हो या फिर आसमान में फ्लाइट उड़ाने की हर जगह महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

उत्तर प्रदेश में अब महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और देश में पहली बार यूपी रोडवेज की बसों को महिलाएं चलाएगी। देश में पहली बार ऐसा होगा कि किसी रोडवेज की बसें की स्टेरिंग महिलाएं संभालेंगी।

कानपुर में खास प्रशिक्षण के बाद अब 22 महिलाएं देश में पहली बार यूपी रोडवेज बस का हिस्सा बनने जा रही हैं। आपको बता दें कि मई के महीने तक हरि वाहन चलाने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों की स्टेरिंग संभालने लगेंगी।

कौशल विकास मिशन के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के सहयोग से पिछले वर्ष देश में पहली बार महिलाओं को हलके व भारी वाहन चलाने का एक साथ प्रशिक्षण दिए जाने की शुरूआत गई थी। आपको बता दें कि इसके लिए 27 महिलाओं का चयन किया गया है।

8 मार्च 2021 से परिवहन निगम के विकास नगर स्थित माडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में इसकी शुरूआत की गई थी। प्रथम चरण में महिलाओं को 200 घंटे का लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लेवल-3 का प्रशिक्षण दिया गया। आपको बता दें कि जैसे ही इन महिलाओं का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा यह महिलाएं हैवी गाड़ियों का स्टेरिंग संभालने लगेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं