Breaking News

मऊ में महिलाओं से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ में लूट की घटना को अंजाम देने वाला और महिलाओं को रेकी करके उनके जेवरात लूटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिलाओं को निशाना बनाकर उनके जेवरात लूटने वाले आरोपी मुहम्मद सत्तार बदमाश को रोडवेज बस स्टैंड के पास से महिलाओं से चेन लूटते समय गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी पर कई मुकदमे हैं दर्ज

थानाध्यक्ष कोतवाली ने बताया कि आरोपी महिलाओं का पीछा करता था। मौका देख उनके गले की चैन छीन कर फरार हो जाता था। इस शातिर बदमाश को पुलिस ने अपने मुखबिर का जाल बिछा कर गिरफ्तार कर लिया।

जब यह रोडवेज बस के पास घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस शातिर के ऊपर कई थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मऊ कोतवाली पुलिस ने लुटेरे मोहम्मद रस्तार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कोपागंज हलधर पुर थाना क्षेत्र तथा मऊ कोतवाली में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं