Breaking News

घर में घुसकर चलाई गोली, मां बेटे हुए घायल, प्रेमिका के रिश्तेदारों पर लगाया आरोप - Mau News

मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले के थाना मधुबन के अंतर्गत आदमपुर छावनी गांव में बीती रात एक घर घर पर चढ़कर 4 लोगों ने बेटे को गोली मारने का प्रयास किया जिससे कि मौके पर मां भी आ गई और बीच-बचाव में दोनों को गोली लग गई। फिलहाल दोनों का इलाज मऊ के जिला चिकित्सालय स्थित आकस्मिक विभाग में चल रहा है। यू आर के कंधे में गोली फंसी है खतरे को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।

तमंचा निकालकर गोली चलाई

पूरा मामला थाना मधुबन क्षेत्र के आदमपुर छावनी गांव का है वहां की रहने वाली मनसा का कहना है कि अभिषेक 19 वर्ष अपने घर के सामने सो रहा था। रात में लगभग 11:00 के करीब दो लोग उसके घर आए और उसकी मां से पानी मांगा मां ने लाकर उन्हें पानी दिया और उसके बाद भीतर चली गई। तभी एक जोर की आवाज सुनाई दी जिसके बाद वह तुरंत वापस आई तो देखा कि चार लोग उसके बेटे अभिषेक से जूझ रहे हैं और तभी एक ने तमंचा निकालकर गोली चलाई। इतने भी अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ सामने आ गई और उसके हाथों में गोली लग कर पार हो गई आवाज सुनकर अगल बगल के लोग आ गए और इसी बीच मौका देख कर चारों हमलावर फरार हो गए।

चार हमलावरों में 3 की पहचान

वही इस हमले में घायल अभिषेक का कहना है कि वह अपने मौसी के गांव की एक लड़की से लगभग 6 वर्षों से प्यार करता रहा है। इस घटना के पीछे उसके भाई और रिश्तेदारों का हाथ है। चार हमलावरों में 3 को पहचानता भी है तथा चौथे को वह नहीं पहचान पाया। अभिषेक ने बताया कि वह सोया था तभी उसे अपने सिर पर किसी चीज के होने का एहसास हुआ उसने झट से हाथ मारा तो तमंचे की नाल उसके हाथ में आ गई उसने नाल को पकड़कर दूसरी दिशा में मोड़ दिया लेकिन हाथापाई होने के बीच में गोली चल गई और उसके बांह में से होते हुए कंधे में पीछे गोली फस गई है। फिलहाल इलाज चल रहा है।

पुराना रिश्ते का मामला

वहीं इस मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील धुले का कहना है कि यह पुराना रिश्ते का मामला है। दोनों ने शादी कर लिया था लड़की आकर ससुराल में रह कर कुछ दिनों पहले ही वह मायके गई थी। वही अब लड़की पक्ष वाले किसी कारण से नाराज थे। लेकिन रात में वहां आने का क्या मतलब था यह नहीं पता चल पाया। घटना हुई है घायल मां बेटे का इलाज चल रहा है। वही मां बेटे की सुरक्षा में पुलिस के जवान लगा दिए गए हैं। आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। उनके गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करके लगा दी गई है जल्द ही वे न्यायिक अभिरक्षा में होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं