मऊ में बॉयफ्रेंड पर चचेरी बहनों को जहर देने का आरोप
मुल्क तक न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जनपद में नाबालिग दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर युवक (बॉयफ्रेंड) पर जहरीला पदार्थ सेवन कराने का परिजनों ने आरोप लगाया। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं, इनकी स्थिति गंभीर है। मऊ जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
पूरा मामला मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पर युवक (बॉयफ्रेंड) द्वारा बहला फुसलाकर दो लड़कियों को अपने साथ ले जाकर नशीला पदार्थ और जहर देने का परिजनों ने आरोप लगाया है। इन दोनों नाबालिग लड़कियों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती हैं दोनों
वहीं मां का आरोप है कि एक युवक द्वारा बहला फुसला कर दोनों लड़कियों को ले जाया गया था। काफी ढूंढने के बाद दोनों लड़कियां मिली है। उन्हें किसी तरह से पकड़ा गया है और इन दोनों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। इनकी हालत गंभीर है। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी।
वहीं जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में डॉक्टर का कहना है कि दोनों लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज किया जा रहा है। कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं