मऊ जिला अस्पताल में ब्लाक प्रमुख की दबंगई, हिरासत में
मुख्तार अंसारी के करीबी संजय सागर जिला कारागार में बंद हैं। शुक्रवार को तबीयत खबरा थी। जेल पुलिस उनको लेकर जिला अस्पताल आई हुई थी। यह सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख भी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान प्रमुख सुरक्षाकर्मी से संजय सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराने का दबाव बनाने लगे। इसका सुरक्षाकर्मी ने विरोध किया। इस पर ब्लाक प्रमुख सुरक्षाकर्मी को भला-बुरा कहने लगे और जबरन भर्ती करने लगे।
सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक सिपाहियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख व एक अन्य को हिरासत में लेने का मातहतों को निर्देश दिया। इतना सुनते ही पुलिस ने प्रमुख को हिरासत में ले लिया। पुलिस ब्लाक प्रमुख के कनेक्शन का पता लगाने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि थाने में ब्लाक प्रमुख से पूछताछ चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं