दिल्ली में सोमवार से स्कूल खुलेंगे, तो नियम बदले हुए रहेंगे, जानिए हुआ क्या फैसला
स्कूलों में भी क्वारंटीन रूम बनाए जाएंगे, जिससे कि कोरोना का लक्षण मिलने पर स्टूडेंट को दूसरों से अलग किया जा सके। प्रिंसिपल इसकी जानकारी तुरंत जोनल अफसरों को देंगे। अगर कोविड का कोई मामला मिलता है तो स्कूल के उस विंग को अस्थायी तौर पर बंद किया जाएगा, जहां कोविड पीड़ित था। उस एरिया में किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। में सभी उचित तरीके से मास्क पहनें। वॉश बेसिन और पानी का पर्याप्त इंतजाम हो। कॉमन एरिया और क्लासरूम जैसी जगहें बार-बार सैनिटाइज हों।
जानिए क्या हैं नई गाइडलाइन्स
दिल्ली में केस जरूर बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की दर घटी है। 10 अप्रैल को 608 केस थे और 17 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। एडमिशन रेट 2.80% था। गुरुवार को 965 केस आए, लेकिन भर्ती रेट 1.91% रहा।
देश में 24 घंटों में 3% बढ़े केस
देश में शुक्रवार को कोरोना के 2,451 केस आए। चौबीस घंटों में मरीज 3% बढ़े हैं। इस दौरान 54 मरीजों की जान गई। नोएडा में 107 केस आए, जिनमें 16 बच्चे हैं। वहीं, गाजियाबाद में मिले 36 मरीजों में 6 बच्चे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं