Breaking News

देखते ही देखते बुलडोजर पर चढ़ गए ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन

मुल्क तक न्यूज़ टीम, अहमदाबाद. देश में इन दिनों बुलडोजर की काफी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान भी बुलडोजर की खूब बात हो रही थी। वहीं मध्य प्रदेश में कई जगह पोस्टर पर 'बुलडोजर मामा' लिखा दिखायी दिया। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की वजह से भी बुलडोजर की बात होने लगी है।

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को वह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल केसाथ पंचमहल में जेसीबी फैक्ट्री पहुंचे थे। घूमते-घूमते वह अचानक एक बुलडोजर पर चढ़ गए। वह गुरुवार को सुबह ही भारत पहुंचे हैं। उन्होंने भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी से भी मुलाकात की।

अडानी ने ट्वीट किया, बोरिस जॉन्सन का स्वागत करके बहुत खुश हूं। वह पहले यूके के प्रधानमंत्री हैं जो कि गुजरात में अडानी एचक्यू का दौरा कर रहे हैं.

ब्रिटिश पीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करना है। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा था, भारत आना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। महान देश साथ आकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं