Breaking News

भाजपा धर्म में उलझाकर लड़ाने का करती है काम - अखिलेश यादव

मुल्क तक न्यूज़ टीम, जौनपुर. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय यात्रा के दूसरे दिन जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10.30 बजे डाक बंगले से पुलिस लाइन में बस पर सवार होकर वह शहर से होते हुए नईगंज पहुंचे तो यहां पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मल्हनी विधानसभा के कुल्हनामऊ पहुंचे। जहां रथ से उपस्थिति लोगों को संबोधित किया। कहा कि लाल रंग ने क्रांति लाने का काम किया।

दुनिया की जितनी भी क्रांति आई है लाल रंग ने लाई है। डाक्टर राम मनोहर लोहिया ने लाल रंग ने अपनाया था, जनेश्वर मिश्र ने, बृजभूषण तिवारी, मुलायम सिंह व समाजवादियों ने लाल रंग की टोपी पहनी। किसानों के ऊपर तकलीफ आती है तो हम समाजवादी किसान के साथ खड़े रहते है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, महंगी खाद हो गई। न खाद है, न डीएपी, न यूरिया। नौजवानों के हाथों में न रोजगार है तो ऐसे में अब बदलाव की जरूरत है। भाजपा हमें और आपको धर्म में उलझाकर लड़ाने का काम कर रही है। इसके बाद अखिलेश यादव बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के कड़ेरेपुर, बीएम मेमोरियल जमालपुर में जनसभा करेंगे। मड़ियाहूं विधानसभा में तीन बजे विवेकानंद रामलीला के मैदान में तीन बजे जनसभा करेंगे। चार बजे मड़ियाहूं से निकलकर पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे।

अखिलेश यादव का विजय रथ दूसरे दिन बुधवार को भी जनपद में घूमा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो अखिलेश ने अपने संबोधन में उनमें जोश भरा। पहली जनसभा मल्हनी विधानसभा के बाबूपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जहां अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की बुलडोजर वाली गाड़ी बिना पेट्रोल के चल रही है। बाबा बताएं कि जिले के माफियाओं पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने पूर्व में मल्हनी उपचुनाव जीत पर कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की अनुपस्थिति में लकी यादव को जीत दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। बदलापुर विधानसभा के महराजगंज रोड स्थित कड़ेरेपुर गांव में जनसभा में कहा कि हुजूम का जोश बता रहा है कि 2022 में फिर से सपा की सरकार बनने जा रही है। आने वाला विधानसभा का चुनाव हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। इसलिए सभी भेदभाव को मिटाकर एकजुट रहे। उन्होंने सपा सरकार में चलाई गई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे।

मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सुजानगंज के दहेंव मोड़ पर जनसभा में अखिलेश ने कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश की सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है। न तो यह सरकार अपने किसी वादे को पूरा कर सकी है और नहीं कोई ऐसा कार्य किया है जिसका उल्लेख किया जाए। चेती रामनगर के समीप हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में परशुराम की प्रतिमा, मुकुट तलावार भेंट किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम को सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, रामअचल राजभर, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, मोहम्मद कादिर, राजेश पटेल ने संबोधित किया। इसी तरह मछलीशहर विधानसभा के बीएम मेमोरियल जमालपुर में, मड़ियाहूं विधानसभा के विवेकानंद इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं