Breaking News

मिथुन राशि में सूर्य का गोचर इन 5 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, बनेंगे प्रमोशन के प्रबल योग

मुल्क तक न्यूज़ टीम, नई दिल्ली। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने पर मिथुन संक्रांति मनाई जाती है। अब सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को होगा। मिथुन राशि में सूर्य का गोचर कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा-

1. वृषभ- सूर्य गोचर के दौरान आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी या अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को उच्च पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। वाणी में संयम बरतें।


2. मिथुन- मिथुन राशि वालों पर सूर्य गोचर के दौरान काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारियों को सूर्य गोचर से मुनाफा हो सकता है। इस दौरान कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।


3. सिंह- सिंह राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान मार्केटिंग, सेल्स और लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है।


4. कन्या- सूर्य गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को करियर में महालाभ होगा। आय में बढ़ोत्तरी के साधन बनेंगे। इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


5. कुंभ- व्यापारियों को सूर्य गोचर के दौरान मुनाफा होने के योग बनेंगे। लंबे समय के लिए निवेश करना उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं