WTC Final LIVE: 100 के पार पहुंचा भारत, कोहली-रहाणे पर टिकी उम्मीदें
मुल्क तक न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। आज टेस्ट का दूसरा दिन है। भारत की पारी जारी है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। भारत की टीम ने तीन विकेट खोकर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पुजारा की संघर्षपूर्ण पारी का ट्रेंट बोल्ट ने अंत किया।
IND vs NZ WTC Final Live Updates:
7:05 PM: 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/3, विराट कोहली 20 और अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली और रहाणे को यहां से एक बड़ी साझेदारी निभानी होगी।
6:50 PM: 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/3, विराट कोहली 18 और अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले 10 ओवर में भारत ने 15 रन बनाकर एक विकेट गंवाया है।
6:41 PM: 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/3, विराट कोहली 17 और अजिंक्य रहाणे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों पर पर टीम इंडिया की पारी संभालने की जिम्मेदारी है।
6:31 PM: 40.2 ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए पुजारा। चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाए। न्यूजीलैंड को यह बहुत बड़ी सफलता मिली है। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को अब बैकफुट पर ढकेल दिया है। नए बल्लेबाज उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आए हैं।
6:30 PM: 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/2, कप्तान विराट कोहली 16 और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा और कोहली न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। हालांकि, दोनों को इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि स्कोर बोर्ड चलता रहे। विलियमसन ने बोल्ट को वापस बुलाया है।
6:21 PM: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/2, विराट कोहली 10 और पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 10 ओवरों में भारत ने सिर्फ 12 रन बनाए हैं। कोहली और पुजारा डटकर कीवी गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं दोनों बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा है।
6:13 PM: 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/2, विराट कोहली 7 और पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत के दो सबसे जबरदस्त बल्लेबाज को पिछले कुछ ओवरों से पूरी तरह से बांध कर रखा है।
6:04 PM: 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/2, चेतेश्वर पुजारा 4 और विराट कोहली 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा क्रीज पर सेट होने के लिए अपना पूरा समय ले रहे हैं।
5:57 PM: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/2, विराट कोहली 7 और पुजारा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। लंच के बाद से कीवी गेंदबाजों ने लगातार कसी हुई गेंदबाजी की है। पुजारा काफी प्रेशर में नजर आ रहे हैं।
5:49 PM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/2, विराट कोहली 6 और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले खेल रहे हैं। पुजारा अबतक 30 गेंदों का सामना कर चुके हैं, लेकिन उनको अभी भी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में अपने पहले रन की तलाश है।
5:41 PM: लंच ब्रेक के बाद भारत की पारी एकबार फिर शुरू हो चुकी है। कप्तान विराट कोहली और टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं। विराट-पुजारा को मिलकर अब यहां से एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।
5:03 PM: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन के लंच तक भारत ने दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 6 और पुजारा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
4:59 PM: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/2, कप्तान विराट कोहली 5 और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। पुजारा अबतक 23 गेंदें खेल चुके हैं, लेकिन उनको अभी भी अपने पहले रन की तलाश है।
4:48 PM: 24.3 ओेवर में नील वैगनर की गेद पर शुभमन गिल ने थमाया बीजे वॉटलिंग को कैच। शुभमन 28 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी कर ली है।
4:44 PM: 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/1, शुभमन गिल 27 और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले खेल रहे हैं। भारतीय टीम यहां से चाहेगी कि शुभमन और पुजारा के बीच में एक बड़ी साझेदारी हो। न्यूजीलैंड को अगर मैच में वापसी करनी है तो टीम को पुजारा को सस्ते में पवेलियन भेजना होगा।
4:34 PM: 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/1, शुभमन गिल 27 और पुजारा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिहाज से पुजारा का इस फाइनल मैच में चलना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
4:29 PM: 20.1 ओवर में काइल जैमिसन की गेंद पर रोहित शर्मा ने थमाया टिम साउदी को आसान सा कैच। रोहित 34 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। न्यूजीलैंड को मिली पहली सफलता। चेतेश्वर पुजारा नए बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं।
4:24 PM: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/0, रोहित शर्मा 29 और शुभमन गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की शुरुआत शानदार रही है। न्यूजीलैंड को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
4:22 PM: 17.6 ओवर में कॉलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर रोहित शर्मा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की गई, अंपायर के नॉटआउट करार देने के बाद कप्तान विलियमसन ने रिव्यू का इस्तेमाल किया पर रिप्ले में बल्ले का भारी किनारा लगता हुआ दिखाई दिया। रोहित क्रीज पर बने हुए हैं।
4:18 PM: 17.1 ओेवर में रोहित ने जड़ा कॉलिन डि गैंडहोम को जोरदार चौका और इसके साथ ही भारत के 50 रन भी पूरे हुए। टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में मनचाही शुरुआत मिली है और दोनों ही सलामी बल्लेबाज एकदम सेट नजर आ रहे हैं।
4:17 PM: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0, रोहित शर्मा 25 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैमिसन के इस ओवर की पांचवीं गेंद शुभमन के हेलमेट पर आकर लगी। हालांकि, वह पूरी तरह से ठीक हैं और क्रीज पर बने हुए हैं।
4:02 PM: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/0, शुभमन गिल 19 और रोहित शर्मा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर करवाने के लिए केन विलियमसन ने अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, लेकिन कोई भी अभी तक रोहित-शुभमन का ध्यान भंग नहीं कर सका है।
3:52 PM: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/0, रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित और गिल अब क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे हैं और बॉल को काफी अच्छे से टाइम कर रहे हैं।
3:40 PM: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/0, शुभमन गिल 14 और रोहित शर्मा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित अबतक अपनी पारी में तीन चौके जड़ चुके हैं।
3:30 PM: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/0, शुभमन गिल 8 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने साउदी के इस ओवर में दो जबरदस्त चौके जड़कर अपने हाथ खोले।
3:26 PM: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, रोहित शर्मा 7 और शुभमन गिल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का पहला चौका शुभमन गिल के बल्ले से इस ओवर में निकला।
3:23 PM: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/0, शुभमन गिल 4 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिच में अभी नमी है और यही वजह है कि साउदी और बोल्ट की गेंदें हवा में लहरा रही है।
3:19 PM: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0, रोहित शर्मा 7 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट की गेंद हवा में हरकत कर रही है। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को काफी सर्तक रहकर खेलना होगा खासतौर पर बोल्ट के खिलाफ।
3:11 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0, रोहित शर्मा 5 और शुभमन गिल बिना खाता खोले खेल रहे हैं। शुभमन ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट होने से बाल-बाल बचे। उनको अपना विकेट बचाने के लिए लंबी डाइव लगानी पड़ी।
3:05 PM: पहले ओवर का बाद भारत का स्कोर 3/0, रोहित शर्मा 3 और शुभमन गिल बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित गेंद को काफी अच्छे से टाइम कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक आर्म बैड पहनकर मैदान पर उतरे हैं।
3:01 PM: भारत की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पारी का आगाज करने के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी मैदान में उतरी है। न्यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर टिम साउदी फेंक रहे हैं।
2:56 PM: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की पहली गेंद बस चंद मिनटों बाद फेंकी जाने वाली है।
2:31 PM: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी घोषित प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, केन विलियमसन चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरे हैं।
भारत का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा।
न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, टॉम लैंथम, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, काइल जैमिसन, बीजे वॉटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर।
Toss: New Zealand have won the toss and opted to bowl first. #WTC21 #TeamIndia pic.twitter.com/K5SGCGqU88
— BCCI (@BCCI) June 19, 2021
कोई टिप्पणी नहीं