दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में गुरुवार शाम को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। इस बदलते मौसम के साथ पहले धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी और फिर आंधी-तूफान के साथ आई झमाझम बारिश और ओले गिरने से मौसम सुहाना हो गया।
इस बीच, तेज आंधी के कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। वहीं कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबरें हैं।
जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार रात और गुरुवार को तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के संभावना जताई थी। इस दौरान पचास किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। इससे तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।
#WATCH Dust storm & strong winds hit parts of Delhi, visuals from Janpath area. pic.twitter.com/wePKOOMQUD— ANI (@ANI) May 14, 2020
कोई टिप्पणी नहीं