मुंबई के कांदिवली इलाके में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, राहत-बचाव कार्य जारी
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई है। बताया जा रहा है दीवार ढहने से करीब चार से पांच लोग दीवार के नीचे दब गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि अब तीन लोगों को बचा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।
बताया जा रहा है कि मकान काफी जर्जर हो चुका था। जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
4-5 people possibly trapped after wall of a house collapsed in Kandivali (West) area of Mumbai. 3 people rescued till now, rescue operation underway: National Disaster Response Force (NDRF) #Maharashtra pic.twitter.com/K40NrGq8Nn— ANI (@ANI) May 10, 2020
कोई टिप्पणी नहीं