प्रवासियों के लिए अधिक संख्या में ट्रेनों के परिचालन का प्रयास जारी
रांची. झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन में फंसे झारखंड के प्रवासी लोगों को आश्वस्त करना चाहती है कि कुछ समय लगेगा, लेकिन सभी को उनके घर अवश्य वापस लाया जाएगा। आपदा में सभी ने धीरज रखा, थोड़ा और धैर्य रखें। झारखंड सरकार अन्य राज्यों की सरकारों से बात कर अधिक संख्या में ट्रेनों के परिचालन के लिए प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार अन्य राज्य की सरकारों से बात कर अधिक संख्या में ट्रेनों के परिचालन के लिए प्रयासरत है। बस सभी को थोड़ा धीरज रखने की आवश्यकता है। इस बीच एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सरकार ने विशेष कर पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से राज्य के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए प्रत्येक जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसमें कहा गया कि सभी लोगों को झारखंड में उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
रेल हादसे की खबर व्यथित करने वाली
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औरंगाबाद रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा घटना मन को व्यथित करने वाली है। उन्होंने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। कहा कि यह दुःखद है। कोरोना और तालाबंदी का सबसे बुरा असर गरीबों पर पड़ा है, जो दिनों दिन इसे झेलने को मजबूर हो रहें हैं।
कोई टिप्पणी नहीं