लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के खिलाफ बोला बॉलीवुड, रिचा चड्ढा समते कई सेलेब्स आए सामने
नई दिल्ली, लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ना सिर्फ लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बल्कि वह कई और भी जागरूकता और सामाजिक कामों में अपना हाथ बंटा रहे हैं। रिचा चड्ढा, कल्कि केकलां और आदिल हुसैन जैसे सेलेब्स एक साथ आकर घरेलू हिंसा के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई है। लॉकडाउन के समय में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर अपनी चिंता जताई है।
रिचा चड्ढा ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। फिल्म्स एंड टेलीविज़न इंडिया की ओर से उठाए गए मुहीम में कमजोर मानसिक स्वास्थ्य के कारण पैदा हुए मुद्दों के बारे में भी बात की है। रिचा और कल्कि के अलावा पुलकित सम्राट और कॉमेडिन मल्लिका दुआ ने भी भाग लिया है। दोनों घर में लैंगिग समानता की बात की है। उन्होंने घर में कामों की सामान्य विभाजन के लिए प्रयास करने की अपील की है। स्टार्स ने एक नंबर भी शेयर किया, जिस पर लोगों से घरेलू हिंसा और मेंटल हेल्थ संबंधित विषयों पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
वीडियो में सभी एक्टर्स सबसे पहले यह बताते हैं कि वह क्या कर रहे हैं। वरुण शर्मा बताते हैं कि वह अपनी मां के साथ ख़ाना बना रहे हैं। मल्लिका दुआ बताती हैं कि वह किताबें पढ़ रही हैं। आदिल हुसैन बताते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ काम में हाथ बटा रहे हैं। कल्कि बताती हैं कि वह अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं। सभी अपील करते हैं कि लॉकडाउन में खुद की संभालकर रखना जरूरी है। ऐसे में भी सभी एक दूसरे की हेल्प करें। मेंटल हेल्थ की समस्या का समाधान घरेलू हिंसा नहीं है। ऐसा करना गलत है।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स ऐसा काम कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आकर घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठा चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आकर कोविड-19 महामारी में लोगों की मदद के लिए फंड भी इकठ्ठा कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं