शहनाज गिल के पिता पर लगा बंदूक की नोक पर रेप करने का आरोप
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वालीं कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। संतोख पर पीड़ित महिला ने बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब संतोख पर लगा आरोप सच है या झूठ यह तो पुलिस जांच कर पता कर लेगी।
बता दें कि शहनाज और उनके भाई शहबाज लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे हैं। पिता पर लगे आरोप पर शहनाज के भाई शहबाज स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि पंजाब पुलिस ने उनके पिता पर एक केस दर्ज किया है, लेकिन रेप का आरोप झूठा है।
शहबाज ने कहा, 'जिस महिला ने उन पर ये आरोप लगाया है, वह बस मेरे पिता की छवि खराब करना चाहती हैं। हम सभी डिस्टर्ब हैं। जिस जगह महिला ने खुद के साथ रेप होने की बात कही है, वह सीसीटीवी के अंडर आता है और हम उसकी रिकॉर्डिंग निकलवा रहे हैं।'
बता दें कि कुछ दिनों पहले शहनाज की दादी की तबीयत खराब हो गई थी। शहनाज के पिता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। लॉकडाउन की वजह से शहनाज अपनी दादी से मिलने नहीं जा सकीं।
संतोख सिंह अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी मां अस्पताल मे है, लीवर प्रॉब्लम हो गई है। भगवान जल्दी ठीक कर दो।'
कोई टिप्पणी नहीं